26 Apr 2024, 16:50:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आईएईए से सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है पाकिस्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2018 4:50PM | Updated Date: Mar 13 2018 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी ने कहा है कि परमाणु तकनीक के शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। 
प्रधानमंत्री अब्बासी ने आइएईए के महानिदेशक युकिया आमनो से सोमवार को पाकिस्तान और आइएईए के बीच सहयोग के मुद्दों पर बातचीत के दौरान यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि परमाणु ऊर्जा के नागरिक उपयोग में महत्वपूर्ण अनुभवों  के कारण आज देश उस मुकाम पर खड़ा है जहां से वह आइएईए के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में एक सर्विस प्रोवाइडर की भूमिका निभा सकता है। 
पाकिस्तान में परमाणु प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग में बढ़ावा देने में आइएईए की सकारात्मक भूमिका की सराहना की। उन्होंने देश की  परमाणु ऊर्जा विकास की योजनाओं के बारे में आइएईए प्रमुख को अवगत कराया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »