26 Apr 2024, 16:48:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीनी मीडिया ने भारत का माना लोहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2018 10:22AM | Updated Date: Mar 13 2018 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन की मीडिया ने 'संस्कृति निर्यात' के क्षेत्र में भारत के प्रयासों की सराहना की है। ग्लोबल टाइम्स ने हाल में एक रिपोर्ट में कहा कि भारत ने बड़ी ही कुशलता से योग को विदेशों में लोकप्रिय बनाया है। साथ ही हिंदी फिल्म उद्योग जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है उसके जरिए चीन में अपनी नरम पैठ बनाई है।
 
दिलचस्प बात यह है कि अखबार ने यह रिपोर्ट अपनी उस खबर के बाद प्रकाशित की है जिसमें पिछले दिनों उसने भारत को सैन्य शक्ति और अर्थव्यवस्था के मामले में चीन से पीछे बताया था। खबरोंके अनुसार ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में सेंटर फॉर एशिया-पैसिफिक ओवरसीज के डायरेक्टर जाओ गैनचेंग ने कहा कि 'चीन को भारत से सांस्कृतिक ताकत (सॉफ्ट पावर) को कारगर बनाना सीखना चाहिए, जो हमारी सरकार के कुछ सहायता कार्यक्रमों से अधिक कारगर हैं।'
 
रिपोर्ट के अनुसार, भारत जिस तरह अपनी सांस्कृतिक शक्ति को बढ़ावा देता है  'वो अधिक स्वीकार्य' है, क्योंकि भारत सरकार योग को एक 'गैर-धार्मिक गतिविधि' के रूप में बढ़ावा देती है। साथ ही बॉलीवुड का फोकस आम तौर पर सामाजिक मुद्दे पर होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »