27 Apr 2024, 06:23:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांग्लादेश की पूर्व PM जिया को भ्रष्टाचार के मामले में जमानत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2018 10:02AM | Updated Date: Mar 13 2018 10:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया को सोमवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में देश की एक अदालत ने 4 महीने की जमानत दे दी। एक महीने पहले उन्हें 5 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई थी। खालिदा (72) को सैन्य शासक से नेता बने उनके दिवंगत पति जियाउर रहमान के नाम पर 'जिया आर्फनेज ट्रस्ट' के लिए विदेशी चंदे में करीब ढाई लाख डॉलर के गबन के मामले में 8 फरवरी को 5 साल के कारावास की सजा हुई थी। ढाका में उच्च न्यायालय ने आज उन्हें 4 महीने की अंतरिम जमानत दे दी। 

खालिदा जिया पर लगे जुर्माने पर रोक
अदालत के एक अधिकारी ने बताया, पीठ ने उन्हें 4 महीने की जमानत दे दी और साथ ही आदेश दिया कि दोषी ठहराए जाने और जेल की सजा के खिलाफ उनकी अपील पर अधिकारी दलीलें तैयार करें। न्यायमूर्ति एम इनायेतुर रहीम तथा न्यायमूर्ति शाहिदुल करीम की पीठ ने रविवार को निचली अदालत से मामले से जुड़े दस्तावेज मिलने के बाद फैसला सुनाया। बहरहाल, पीठ ने जिया पर लगे 2.10 करोड़ टका के जुर्माने पर रोक लगा दी।  
 
मामले को राजनीति से प्रेरित बताया
बीएनपी ने दावा किया है कि मामले राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं ताकि पार्टी प्रमुख को राष्ट्रीय चुनावों से दूर रखा जा सके। कानून मंत्री अनिशुल हक ने संवाददाताओं से कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश से साबित हो गया कि मामले में सरकार का कोई हस्क्षेप नहीं था। दशकों से प्रधानमंत्री शेख हसीना की विरोधी रहीं खालिदा पर दर्जनों भ्रष्टाचार के मामलों में से यह एक मामला है। उनके खिलाफ आरोपों के कारण उन्होंने 2014 के चुनावों का बहिष्कार किया था जिससे उस समय व्यापक प्रदर्शन हुए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »