26 Apr 2024, 18:40:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की निजी जेट विमान ईरान की पहाड़ियों में गिरा, 11 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 3:43PM | Updated Date: Mar 12 2018 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंस्ताबुल। तुर्की का एक निजी जेट ईरान के परव्तीय क्षेत्र में दुर्घटन ग्रस्त हो गया। घटना में विमान में सवार 11 यात्रियों की मौत हो गई। यह विमान संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से तुर्की के इस्तांबुल जा आ रहा था। 
तुर्की के परिवहन मंत्रालय के आधिकारियों ने बताया है कि दुर्घटना में तीन विमानकर्मी सहित कुल 11 लोग मारे गए हैं। तुर्की की मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक दुर्घटना में तुर्की का बिजनेसमैन हुसैन बारसन परिवार के एक सदस्य की भी मौत हुई है। इस बीच डीएचए न्यूज एजेंसी ने खबर दी है कि बासरन की बेटी और उसके सात मित्र दुबई से लौट रहे थे, तभी विमान पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। हादसे का कारण अभी सामने नहीं  आ सका है।
ईरान के नागरिक उड्यन संगठन के प्रवक्ता रेजा जफरजादेह ने बताया कि शहर ए- कोर्ड में विमान एक पहाड़ से टकरा गया और उसमें आग की लपटें उठने लगीं। बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। विमान से शव को बाहर निकाला जा रहा है और डीएनए टेस्ट के जरिए ही पहचान हो सकेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »