23 Oct 2024, 19:58:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

श्रीलंकाई जेलों में बंद 43 पाकिस्तानी कैदी होंगे रिहा, दोनों देशों के बीच हुआ समझौता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2024 6:25PM | Updated Date: May 25 2024 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लमाबाद। श्रीलंका की सरकार जेलों में बंद 43 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करेगी ताकि वह स्वदेश लौट सकें। एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की स्वदेश वापसी को लेकर दोनों देशों के बीच हुए समझौते का यह परिणाम है। मीडिया में आई खबरों में शनिवार को इस बारे में जानकारी दी गई । ‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने शुक्रवार को श्रीलंका के उच्चायुक्त एडमिरल (सेवानिवृत्त) रवींद्र चंद्र श्रीविजय गुणरत्ने के साथ एक बैठक में दोनों देशों की जेलों में बंद कैदियों की स्वदेश वापसी पर सहमति जताई। 

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी हित और द्विपक्षीय संबंधों के विकास के मुद्दों पर चर्चा की। खबर में कहा गया है कि वो सुरक्षा एवं मादक पदार्थों से निपटने के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमत हुए। पाकिस्तान का गृह मंत्रालय 43 पाकिस्तानी कैदियों को वापस लाने के लिए पिछले महीने से श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा था। इसके बाद नकवी ने घोषणा की कि पाकिस्तानी कैदियों की वापसी की व्यवस्था को कुछ दिनों के भीतर अंतिम रूप दिया जाएगा। मंत्री ने कैदियों की स्वदेश लौटने में समर्थन के लिए श्रीलंकाई उच्चायुक्त को धन्यवाद दिया।

बता दें कि, हाल ही में श्रीलंका की एक अदालत ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए दस पाकिस्तानी नागरिकों को 10-10 साल की जेल की सजा सुनाई थी। पुलिस ने बताया था कि आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बाद में उन्हें 10 साल जेल की सजा सुनाई गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »