29 Apr 2024, 09:53:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

मछुआरों के शवों को निकालने के लिए POK मांग सकता है भारत से मदद, 5 दिन पहले डूबी थी नाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2024 9:07PM | Updated Date: Mar 10 2024 9:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार 14 मछुआरों के शव बरामद करने के लिए भारत से मदद मांग सकती है, जो नाव पलटने के बाद से लापता हैं। सिंध के गांव इब्राहिम हैदर के 45 मछुआरे मछली पकड़ने गए थे, लेकिन पांच मार्च को थट्टा में केटी बंदर के पास हिजामक्रो क्रीक में नाव पलट गई।

अधिकारियों ने कहा कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए पाकिस्तानी नौसेना, समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के गोताखोरों द्वारा अभियान चलाया गया, लेकिन 14 लापता मछुआरों का पता नहीं चल सका। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के विधायक आगा रफीउल्ला ने कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह से बात की थी और उनसे भारतीय अधिकारियों से संपर्क करने और लापता मछुआरों का पता लगाने के लिए उनकी मदद लेने को कहा था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शरीफ ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सरकार मामले को भारतीय अधिकारियों के साथ उठाएगी, क्योंकि ऐसी आशंका है कि ज्वार की लहरें मछुआरों को भारत की क्षेत्रीय सीमा तक ले गई होंगी। रफीउल्ला ने कहा कि लापता मछुआरे के रिश्तेदारों के संपर्क में हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »