29 Apr 2024, 13:20:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

चीन के किंघाई में भूकंप के झटके से कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर 5.5 रही तीव्रता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2024 9:38PM | Updated Date: Mar 7 2024 9:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चीन के किंघई में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। भूकंप आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप से अभी तक किसी भी प्रकार के जान या माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 मापी गई। हालांकि, चीन के कई न्यूज पोर्टल्स ने भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई है। फिलहाल लोगों में अभी भी भूकंप की दहशत बनी हुई हैं और वे अपने घरों में जाने से भी घबरा रहे हैं। किंघई में भूकंप के बाद अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के मुताबिक, गुरुवार शाम 6:06 बजे (बीजिंग के समय के मुताबिक) उत्तर-पश्चिम चीन के किंघई प्रांत में युशु तिब्बती स्वायत्त प्रान्त के ज़ादोई काउंटी में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। सीईएनसी ने कहा, भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर 33.58 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.01 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा। काउंटी के प्रचार विभाग के अनुसार, अब तक क्षेत्र में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भी चीन के किंघई में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। ये भूकंप पश्चिमोत्तर प्रांत किंघई के जादोई काउंटी में आया था। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र ने बताया था कि ये भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10:07 बजे आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई थी। इस भूकंप का केंद्र 33.68 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.23 डिग्री पूर्वी देशांतर और जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप से भी किसी भी प्रकार के जान या माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »