29 Apr 2024, 07:01:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस 10 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2024 5:09PM | Updated Date: Feb 28 2024 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पाकिस्तान में रफ्तार के कहर ने कई लोगों की जान ले ली है। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में पहाड़ियों से गुजर रही एक बस तेज रफ्तार से चल रही थी। अचानक एक मोड़ पर बस चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस सीधे खाईं में पलटते हुए जा गिरी। जैसे ही बस अनियंत्रित हुई वैसे ही उसमें बैठे लोगों के बीच हाहाकार मच गया। जब तक कुछ लोग समझ पाते तब तक कई लोग अपनी जान गवां चुके थे। अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। रात में हादसा होने की वजह से लोगों तक मदद पहुंचने में भी देर हुई। किसी तरह लोगों को स्थानीय जनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी है।

बताया ज रहा है कि उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार देर रात यह हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बस हरिपुर जिले के खानपुर से एक पहाड़ी गांव की ओर जा रही थी, तभी तरनावा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस ने बताया कि तेज गति के कारण एक मोड़ पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में गिर गई। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बचाव वाहन दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को निकाला। घायलों को हरिपुर जिले के एक ट्रॉमा सेंटर में स्थानांतरित किया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »