29 Apr 2024, 04:41:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, भूकंप के झटकों से सहमे लोग, जानें तीव्रता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2024 12:23PM | Updated Date: Feb 21 2024 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में एक बार फिर धरती कांपी है। अफगानिस्तान में आज बुधवार तड़के धरती डोली है। नेशनल सिस्मोलॉजी के मुताबिक, यह भूकंप सुबह 4.17 मिनट पर आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.2 मापी गई। लोगों ने इस भूकंप के झटके को महसूस किया और घरों से बाहर भागते दिखे। बता दें कि मंगलवार की रात को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर उस भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, यह भूकंप मंगलवार को रात 12 बजकर 10 मिनट पर अफगानिस्तान के फैजाबाद में आया था।

हालांकि, अफगानिस्तान में धरती हिलने से कुछ घंटे पहले भारत में भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में सोमवार की रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। मुख्य तौर पर लद्दाख में भूकंप का असर देखा गया और कुछ समय तय यहां भी धरती हिलती रही।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल जिले में सोमवार रात 5।2 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, इससे किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूंकप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप रात नौ बजकर 21 मिनट पर आया और इसका केंद्र करगिल से 148 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »