29 Apr 2024, 12:41:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

अंधाधुंध गोलीबारी, सिरफिरे शख्स ने अपने ही 12 रिश्तेदारों को उतार दिया मौत के घाट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2024 5:22PM | Updated Date: Feb 17 2024 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के दूरदराज ग्रामीण इलाके में 30 वर्षीय एक सिरफिरे शख्स ने शनिवार को अपने 12 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह गोलीबारी दशकों में हुई सबसे घातक घटना है। करमान प्रांत के न्याय विभाग के प्रमुख इब्राहिम हामिदी ने बताया कि बंदूकधारी ने पारिवारिक विवादों के कारण एक गांव में सुबह-सुबह अपने पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों पर गोलियां चला दीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलावर की अभी पहचान नहीं हुई है और उसने कलाश्निकोव असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल किया। ईरान में किसी भी हिंसक घटना में मरने वालों की संख्या ये सबसे अधिक है।

2022 में एक कर्मचारी, जिसे राज्य के स्वामित्व वाले वित्तीय समूह से बर्खास्त कर दिया गया था, उसी ने खुद को मारने से पहले अपने पूर्व कार्यस्थल पर गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य पांच घायल हो गए। 2016 में एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने ईरान के दक्षिण में एक ग्रामीण इलाके में 10 रिश्तेदारों को गोली मार दी थी। हाल के वर्षों में, बिगड़ती आर्थिक स्थिति के साथ-साथ अमेरिकी प्रतिबंधों से पीड़ित देश में हिंसा बढ़ गई है, जिससे मुद्रास्फीति बढ़ने और बेरोजगारी बढ़ गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »