29 Apr 2024, 00:48:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

मेलोनी की इटली पर 2 लाख करोड़ का कर्ज! देश की धरोहर को बेचने पर मजबूर हुई सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2024 4:53PM | Updated Date: Feb 2 2024 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जियोर्जिया मेलोनी जिस देश की कमान संभाल रही हैं, वो इटली आज आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मेलोनी का इटली 2 बिलियन यूरो यानि 2 लाख करोड़ के कर्ज में है। जिससे उबरने के लिए PM मेलोनी अपने देश की धरोहर को बेचने जा रही हैं। दरअसल, PM मेलोनी ने पोस्टल सर्विस के कुछ हिस्से को बेचने का फैसला लिया है। बता दें यह वही पोस्टल सर्विस है जिसे कभी प्रधानमंत्री ने अपने देश का crown jewel, माना था। क्राउन ज्वेल इसलिए क्योंकि ये इटली की धरोहर है, जो बेहद बेशकीमती है।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मेलोनी का देश की पोस्टल सर्विस को नीलाम कर साल 2026 तक करीब 1।79 लाख करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है। बता दें इटली की पोस्टल सर्विस (पोस्टे इटालियन) रेल कंपनी फेरोवी डेलो स्टेटो और पावर कंपनी Eni में हिस्सेदारी रखती है। इसके अलावा वह बीमा और बैंकिंग कामों में भी शामिल है। सरकार का एक बड़ा आमदनी का हिस्सा इससे ही आता है। लेकिन इन दिनों घाटे में चल रही सरकार को इस बड़े वेंचर को चलाना काफी मुश्किल हो रहा है।

हालांकि जानकारों का दावा है कि इस नीलामी से सरकार के कर्ज पर ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि सरकार पर काफी ज्यादा कर्ज है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इटली पर कुल करीब 2।48 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है और यह कर्ज इटली की जीडीपी का लगभग 135 प्रतिशत है। इन दिनों इटली में सरकार की नीतियों की काफी आलोचना हो रही है। किसी तरह सरकार अपनी डूबती आर्थिक हालत को सुधारने की कोशिश में हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »