27 Jul 2024, 12:35:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

थाईलैंड में दूल्हे ने शादी के दिन दुल्हन सहित 4 लोगों की कर दी हत्या, बाद में खुद को किया शूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2023 4:38PM | Updated Date: Nov 27 2023 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

थाईलैंड में मौत का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे ने शादी के दिन दुल्हन सहित 4 लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी है। बाद में उसने खुद को भी मार लिया। इस घटना से वहां हर कोई हैरान और घबराया हुआ है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड में एक दूल्हे ने अपनी ही शादी की पार्टी में पिस्तौल से दुल्हन सहित चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद को भी गोली से उड़ा लिया। यह दुखद घटना शनिवार, 25 नवंबर को उत्तर-पूर्वी थाई प्रांत नाखोन रत्चासिमा के वांग नाम खियो जिले के एक गांव में हुई।

बैंकॉक पोस्ट के अनुसार 29 वर्षीय पूर्व सैनिक और पैरालंपिक एथलीट चतुरोंग सुकसुक शादी करने का फैसला करने से पहले तीन साल तक 44 वर्षीय कंचना पचुनथुएक नाम की महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। शनिवार की सुबह एक पारंपरिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद रिसेप्शन पार्टी दी गई। हालांकि, दूल्हा सुकसुक जश्न के बीच अचानक शादी की पार्टी छोड़कर चला गया और पिस्तौल लेकर वापस लौटा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »