09 May 2025, 10:52:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

पश्चिमी ईरान में सन बोरान की चोटियों पर हुआ भारी हिमस्खलन, 5 पर्वतारोहियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2023 5:57PM | Updated Date: Nov 25 2023 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पश्चिमी ईरान में 5 पर्वातारोही सन बोरान की चोटियों को फतह करने पहुंचे। मगर उन्हें भला क्या पता था कि यही उनका आखिरी सफर होगा। सन बोरान की दुर्गम चोटियों पर अचानक आए बर्फीले तूफान से हाहाकार मच गया। हिमस्खलन की चपेट में आने से पांचों पर्वतारोहियों की मौत हो गई और चार अन्य ज़ख्मी हो गए। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ की खबर के मुताबिक, बचावकर्मियों ने राजधानी तेहरान से करीब 300 किलोमीटर दूर सन बोरान चोटी से पांच पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं, चार घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। खबर में कहा गया है कि स्थानीय अधिकारियों की ओर से खतरे की चेतावनी जारी करने के बावजूद पर्वतारोहियों के नौ सदस्यीय दल ने बृहस्पतिवार को अपनी यात्रा शुरू की थी। मगर बोरान की चोटियों पर पहुंचने से पहले ही वह हिमस्खलन के शिकार हो गए। बर्फीले तूफान और हिमस्खलन की मार वह सह नहीं सके और अपनी जान गवां बैठे।

अधिकारियों के मुताबिक बोरान की पहाड़ियों पर चढ़ने पहले ही खतरे का ऐलान कर दिया गया था।  पर्वत पर हाल के हफ्तों में भारी बारिश और बर्फबारी हुई थी। ऐसे में हिमस्खलन का भारी अंदेशा था। मगर पर्वतारोहियों को लगा कि ईरान में कभी कभार ही घातक हिमस्खलन होते हैं। ऐसे में वह सभी चेतावनी को दरकिनार करके 9 लोगों के दल के साथ यात्रा पर निकल पड़े। आखिरकार हिमस्खलन में उनमें से 5 लोग अपनी जान गवां बैठे। साल 2020 में उत्तरी तेहरान के पर्वतीय क्षेत्र में हिमस्खलन की विभिन्न घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »