11 May 2025, 15:45:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बुर्किना फासो की सीमा के पास नाइजर की सेना को बनाया गया निशाना, 17 सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2023 4:54PM | Updated Date: Aug 16 2023 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नियामे, रायटर। बुर्किना फासो की सीमा से लगे दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में मंगलवार को घात लगाकर किए गए हमले में नाइजर सेना के 17 सैनिकों की मौत हो गई। नाइजर के रक्षा मंत्रालय ने यह दावा किया। साल 2021 के बाद नाइजर में हमलों में कमी देखी गई है, लेकिन पड़ोसी माली की सीमा के पास दक्षिण पश्चिम में सुरक्षा एक बड़ी समस्या है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नाइजर सेना की एक टुकड़ी पर टोरोडी कम्यून के पास घात लगाकर हमला किया गया। इस दौरान 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया। नाइजर सेना पर घात लगाकर हुए हमला के तत्काल बाद सैनिकों ने हवाई और जमीनी रणनीति के सहारे आतंकवादियों का सामना किया। झड़प स्थल पर सैनिकों ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन 17 सैनिक भी मारे गए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »