11 May 2025, 15:42:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

Sydney airport पर आपात स्थिति में लौटा ऑस्ट्रेलिया से मलेशिया जा रहा विमान, बड़ी दुर्घटना टली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2023 5:33PM | Updated Date: Aug 14 2023 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऑस्ट्रेलिया से मलेशिया जा रहा एक वाणिज्यिक विमान के सामने अचानक आपात स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान सुरक्षित लैंडिंग उसके लिए कड़ी चुनती बन गई। इसके बाद वह सिडनी से बिना लैंडिंग किए ही वापस आ गया। विमान के सकुशल वापस  लौटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वाणिज्यिक विमानन कंपनी का यह विमान आपात स्थिति के बाद सोमवार को वापस सिडनी लौट आया। इससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। अधिकारियों और मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गयी है।

नाइन न्यूज की खबर के मुताबिक, मलेशिया विमानन कंपनी का विमान एमएच 122 सिडनी हवाईअड्डे से दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर कुआलालंपुर के लिए आठ घंटे की उड़ान पर निकला था लेकिन तीन बजकर 47 मिनट पर वापस हवाईपट्टी पर उतर गया। खबर के मुताबिक, विमान में सवार होने का दावा कर रहे एक व्यक्ति ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि एक व्यक्ति विमान के कर्मचारियों और यात्रियों को धमका रहा था।

खबर में बताया गया कि एक यात्री ने पिट्ठू (पीठ पर टांगा जाने वाला थैला) लिया हुआ था और वह विमान में विस्फोट की धमकी दे रहा था। चालक दल ने जब उसके पिट्ठू की जांच की तो उसके पास से कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस ने एक बयान में बताया कि उन्हें हवाईअड्डे पर एक आपात स्थिति की सूचना मिली थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »