19 Apr 2024, 07:47:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोगादिशु आतंकवादी हमले में चार की मौत छह घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 9:24AM | Updated Date: Dec 11 2019 9:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के एक होटल पर आतंकवादी समूह अल-शबाब के हमले में कम से कम चार लोग की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी के अनुसार अल शबाब के पांच हथियारबंद आतंकवादियों ने मंगलवार को एसवाईएल होटल पर हमला किया और होटल के सुरक्षा कर्मचारियों पर गोलियां चलायी। जिससे चार लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये है। उन्होंने कहा जब वह वहां पहुंचे तो हमने गोलियों की आवाज सुनी। हमे पता चला कि पांच आतंकवादी होटल के अंदर घुसे हुये है। लेकिन अब सेना होटल के अंदर उसने लड़ रही है।   

उन्होंने कहा कि हमले में मारे गये लोगों संख्या बढ़ सकती है क्योंकि संसद सदस्यों सहित कई लोग होटल के अंदर है। सोमालिया पुलिस उपायुक्त जकिया हुसैन ने कहा कि 1900 बजे आतंकवादियों ने होटल पर हमला किया था। दो हमलावर होटल के बाहर मारे गए। जबकि अन्य अंदर घुस गए और सेना के साथ लड़ाई जारी हैं। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार 100 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है। हमले में संसद के दो सदस्य और एक पूर्व आंतरिक मंत्री घायल हुये है। आतंकवादी समूह अल शबाब ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुये दावा किया है कि उसने भारी संख्या में सरकारी सुरक्षाबलों को मार  दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »