26 Apr 2024, 20:52:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में विमान दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, तीन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2019 11:53AM | Updated Date: Dec 1 2019 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य के चैम्बरलेन के बाहरी क्षेत्र में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से नौ लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गये। स्थानीय ब्रॉडकास्टर केएसएफवाई ब्रूले काउंटी की अटॉर्नी थेरेसा मौले रोस्सो के हवाले से शनिवार को बताया कि विमान दुर्घटना का शिकार हुए लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना उस समय हुई जब 12 लोगों को लेकर जा रहा एक इंजन वाला विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एनबीसी न्यूज के अनुसार विमान इडाहो राज्य के इडाहो फॉल्स जा रहा था। इस बीच, नेशनल वेदर सर्विस ने मौसम खराब होने और तूफान की चेतावनी भी जारी की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »