26 Apr 2024, 18:06:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में इमारत में आग लगने से पांच की मौत, चार झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2019 1:16AM | Updated Date: Nov 28 2019 1:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रांत मिनेसोटा के मिनीपोलिस में बुधवार सुबह बहुमंजिली इमारत में आग लगने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य झुलस गये। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि शहर के पुराने इलाके के पास 24 मंजिली इमारत की 14वीं मंजिल पर बुधवार तड़के आग लग गयी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य झुलस गये। मिनीपोलिस अग्निशमन विभाग ने ट्वीट कर कहा कि आग पर नियंत्रण कर लिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »