26 Apr 2024, 16:49:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अंडमान निकोबार, दूरसंचार सेवा 5जी के जमाने में अंडमान - निकोबार द्वीप समूह में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2019 1:07AM | Updated Date: Nov 27 2019 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोर्ट ब्लेयर। दुनिया के कई देश जहां एक और  5 जी दूरसंचार क्रांति की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं भारत के सबसे दक्षिणी भूभाग इलाके का ग्रेट अंडमान निकोबार द्वीप समूह अभी भी 2जी नेटवर्क के साथ संघर्ष कर रहा है। वर्तमान में बीएसएनएल ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने वाली एकमात्र कंपनी है। ग्रेट निकोबार में रहने वाले स्थानीय नागरिक इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। इसी बीच एयरटेल ने हाल ही में अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में 4 जी सेवाओं की शुरुआत की है।

हाल ही में दक्षिण अंडमान जिला परिषद के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ग्रेवाल ने भारत संचार निगम लिमिटेड के मुख्य महा प्रबंधक से ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में २जी सेवाओं का उन्नयन करके कम से कम 3जी सेवाओं तक करने की गुजारिश की है। इससे  इंटरनेट स्पीड में सुधार आएगा और  युवा एसएससी,यूपीएससी जैसी अन्य सरकारी परीक्षाओं के फॉर्म बिना किसी दिक्कत के भर सकेंगें। इसी बीच पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए अच्छी बात यह है कि यहां उच्च गति की इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए चेन्नई से होकर समुद्र के अंदर 2300 किलोमीटर लंबे ऑप्टिकल सबमरीन केबल प्रणाली की शुरुआत दिसंबर से होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »