मेक्सिको सिटी। मेक्सिको सिटी-पचूका राजमार्ग पर मंगलवार को तीन बसों की भिडंत में 11 लोगों की मौत हो गयी और 25 से अधिक घायल हो गये। स्थानीय मीडिया के अनुसार यह दुघर्टना भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे हुई। घटना के बाद तीनों बसों के चालक घटनास्थल से फरार हो गये। राष्ट्रीय नागरिक रक्षा समन्वयक लईस फेलिपे प्यूनटे ने ट्वीट किया कि अग्निशमन कर्मी, पुलिस और रेड क्रॉस के अंतरराष्ट्रीय समिति के मैक्सिकन शाखा के कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।