मॉस्को। रूस ने कहा है कि उत्तर-पूर्वी सीरिया में तेल क्षेत्रों के पास अवैध रूप से सैन्य मौजूदगी बनाये रखने की अमेरिका की कोशिश अस्वीकार्य है। रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई वर्शिनिन ने मंगलवार को कहा कि उत्तर-पूर्व सीरिया में तेल क्षेत्रों के निकट अवैध रूप से सैन्य उपस्थिति बनाए रखने की अमेरिकी कोशिश अस्वीकार्य है।
उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह नहीं कह रहे हैं कि हमारे दृष्टिकोण से अमेरिका की अवैध सैन्य उपस्थिति मजबूत बनाने की कोशिश अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत हैं और अस्वीकार्य हैं।’’ अनादोलु समाचार एजेंसी ने पहले बताया था कि अमेरिकी सेना पूर्वोत्तर सीरिया में दीर एज जोर के तेल समृद्ध प्रांत में दो नये सैन्य अड्डों का निर्माण कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पहले कहा था कि अमेरिकी सैनिकों की टुकड़ी पूर्वी सीरिया में तेल क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।