27 Apr 2024, 01:11:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प और किम की होगी असैन्य क्षेत्र में मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 12:08PM | Updated Date: Jun 30 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के बीच रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के असैन्य क्षेत्र (डीएमजेड) में  मुलाकात के दौरान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन भी मौजूद रहेंगे। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने  इस बात की पुष्टि की है। ट्रम्प  जी 20 सम्मेलन समाप्त होने के बाद शनिवार को जापान के ओसाका से दक्षिण कोरिया रवाना हो गये जहां मून ने उनका भव्य स्वागत किया और रात्रि भोज का आयोजन किया।
 
ट्रम्प ने ट्विटर के जरिये किम को भी कोरियाई प्रायद्वीप के असैन्य क्षेत्र में मुलाकात के लिए आमंत्रित किया था। मून ने कहा था कि अगर ट्रम्प और किम एक दूसरे से मिलते हैं तो वह भी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ डीएमजेड यात्रा पर जायेंगे। यह ऐतिहासिक घटना होगी। कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त बनाने के उद्देश्य से पिछले कुछ महीनों से सर्वश्री किम और ट्रम्प वार्ता के प्रयास में हुए हैं।
 
कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण करने को लेकर ट्रंप और किम के बीच पिछले साल जून में सिंगापुर में पहली बैठक हुई थी। इसके बाद इस साल फरवरी में वियतनाम की राजधानी हनोई में दोनों नेताओं के बीच दूसरी बैठक हुई थी जो विफल रही थी। दोनों नेताओं के बीच एक साल के भीतर यह दूसरी शिखर बैठक थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »