26 Apr 2024, 21:22:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान: तालिबान हमले में 26 पुलिसकर्मी मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 7:20PM | Updated Date: Jun 29 2019 7:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में बाघलान के पुलिस चौकियों पर तालिबानी आतंकवादियों के हमले में कम से कम 26 स्थानीय पुलिस कर्मियों की मौत हो गयी है। स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बाघलान प्रांतीय परिषद के एक सदस्य फेरोजुद्दीन अयमाक ने समाचार एजेंसी स्पूतनिक से कहा,‘‘ शुक्रवार रात तालिबानी आतंकवादियों ने नहरीन जिले के बाहर स्थानीय पुलिस चौकियों पर हमला किया जिसमें एक कमाडर सलाहुद्दीन कोहगाडे सहित 26 स्थानीय पुलिसकर्मी मारे गये और 12 अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गये थे और जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।  अयमाक के अनुसार अफगान सरकार की बाघलान के नहरीन जिले में बहुत कम उपस्थिति है, इसका आधा भाग तालिबान के नियंत्रण में है और शेष आधा हिस्सा स्थानीय आतंकवादियों के कब्जे में है। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »