26 Apr 2024, 18:55:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में बोको हराम ने 14 लकड़हारों की हत्या की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2019 10:35PM | Updated Date: May 2 2019 10:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबूजा। नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी राज्य बोर्नो के एक गांव में आतंकवादी समूह बोको हराम के हमले के बाद लकड़हारों के कम से कम 14 शव मिले।  स्थानीय आतंकवादी समूह के प्रमुख ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राज्य के मोनगुनो इलाके के दुवाबायी गांव के निवासियों ने मंगलवार शाम बोको हराम आतंकवादियों के हमले के बाद लकड़हारों के शवों को देखा और सिविलियन ज्वाइंट टास्क फोर्स को इस संदर्भ में सूचित किया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने  आतंकवादियों के सफाए का अपना अभियान तेज कर दिया।  सीजेटीएफ के प्रमुख अली बुलामा ने यह जानकारी दी। बुलामा ने कहा, ''मारे गये लोग गांव के समीप झाड़यिों में लकड़यिों की तलाश में गये थे उसी समय बोको हराम के आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी।  शवों पर गोली लगने से घाव के निशान पाये और शवों को थाने पहुंचाया।''   स्थानीय पुलिस ने हमले पर टिप्पणी से इनकार कर दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »