26 Apr 2024, 16:58:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका की सबसे लंबी मिसौरी नदी में बाढ़, गहराया पेयजल संकट, 7500 ने छोड़ा घर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 1:42AM | Updated Date: Mar 25 2019 1:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कंसास सिटी। अमेरिका की सबसे लंबी नदी मिसौरी में बाढ़ से कंसास सिटी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण प्रशासन ने नवजात और कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वाले वयस्कों में डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन का कहना है कि ट्रीटमेंट प्लांट पानी में डूब गया है। ऐसे में टूटे हुए पंपों को ठीक करने में मुश्किल आ रही है। पिछले हफ्ते चक्रवाती तूफान के बाद हुई भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से चार लोगों की मौत हो गई है।
 
बाढ़ से मिसौरी नदी का जलस्तर 32 फीट पर पहुंच गया था जिसके बाद करीब 7500 लोगों को अपना घर छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेब्रास्का और आयोवा प्रांत में आपदा की घोषणा करते हुए जल्द से जल्द राहत पहुंचाने का आदेश दिया है। पानी का जलस्तर अब कम हो रहा है। लेकिन अब भी कई क्षेत्र पानी में डूबे हैं। नदी के पश्चिमी तट पर बसे कंसास के करीब दो लाख घरों में पानी की आपूर्ति करने वाली कंपनी केसी वाटर का कहना है पीने का पानी सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। घरों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »