26 Apr 2024, 14:47:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

औरैया में धान से पानी निकालने के विवाद में किसान की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 1:38AM | Updated Date: Oct 15 2019 1:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के फफूंद क्षेत्र में सोमवार शाम धान के खेत में भरे पानी को निकालने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने पडोसी वृद्ध किसान की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। अजीतमल इलाके के पुलिस उपाधीक्षक कमलेश नरायन पांडेय ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फफूंद इलाके के पुर्वा कुशल (कन्हौं) गांव में  आज शाम  65 वर्षीय किसान बाबूराम अपने खेत में  धान की फसल में भरे पानी को छोटे इंजन से निकाल रहे थे।
 
धान के खेल से निकाला गया पानी पड़ोसी बनवारी लाल के खेत में भर गया। जानकारी होने पर बनवारी खेत पर पहुंचा और बाबूराम से झगड़ने लगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान मामला इतना बढ़ गया कि बनवारी लाल ने फावड़े से वृद्ध बाबूराम के सीने पर वार कर उसे घायल कर दिया । घायल  बाबूराम ने अस्पताल ले जाने के पहले ही दम तोड़ दिया। इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »