26 Apr 2024, 21:20:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ताइक्वांडो में यूपी का ओवरआल टीम चैंपियनशिप का दावा मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2019 12:31AM | Updated Date: Jun 16 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। 39वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को मेजबान उत्तर प्रदेश ने आठ स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक के साथ सबसे आगे रहते हुए ओवरआल टीम चैंपियनशिप के लिए अपना दावा मजबूत कर दिया है। केडी सिह बाबू स्टेडियम के बैडंमिटन हाल में चल रही प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर की टीम छह स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है। दूसरे दिन हुई विभिन्न वर्गो की फाइट में उत्तर प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा चली जिसमें यूपी ने ज्यादा पदक जीतकर अपनी बढ़त बनाए रखी। वहीं ताइक्वांडो के बेसिक फंडामेंटल पूमसे की स्पर्धा में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया। आज के विजेताओं को ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव ग्रैंड मास्टर जिम्मी आर. जगतियानी ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »