महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के चरखारी क्षेत्र में दुष्कर्म के दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस उप-अधीक्षक दिनेश कुमार ने शनिवार को बताया कि गुढा गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका कुछ दिनों पूर्व स्कूल से घर वापस लौट रही थी। तिगौला के पास गांव के ही निशांत और जीतू ने उसका रास्ता रोक लिया और अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने पर विवश कर दिया। पिछले दिनों पीड़तिा के पेट मे दर्द की शिकायत पर परिजनों ने चिकित्सक को दिखाया।
चिकित्सक ने बालिका के गर्भवती होने की बात कही। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। कुमार ने बताया कि परिजन पीड़तिा के साथ पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ से कल शाम मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई। उनके निर्देश पर बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि आरोपी किशोरों निशांत और जीतू के खिलाफ शुक्रवार की रात नामजद मुकदमा दर्ज गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।