27 Apr 2024, 00:46:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

जनता चुनेगी निर्णायक नेतृत्व, बहुमत की सरकार या महामिलावट की अराजक सरकार : जेटली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2019 10:37PM | Updated Date: Apr 7 2019 10:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए के नारे के साथ रविवार को यहां अपना प्रचार अभियान शुरू किया और कहा कि लोगों के सामने एक स्पष्ट बहुमत वाली सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार तथा एक अराजक एवं महामिलावट की सरकार चुनने का विकल्प है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली, रेल मंत्री पीयूष गोयल तथा पार्टी महासचिव भूपेन्द्र यादव एवं डॉ. अनिल जैन ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा के प्रचार अभियान के दो वीडियो थीम सॉन्ग, कुछ विज्ञापन एवं प्रचार अभियान के पोर्टल का शुभारंभ किया। जेटली ने कहा कि भाजपा का संकल्पपत्र भाजपा की सरकार के पांच साल के कामकाज एवं उपलब्धियों के आधार पर आगे बढ़ने का रोडमैप होगा। यह एक मल्टीमॉडल दस्तावेज होगा जिसमें हम , भ्रष्टाचार के युग में एक पारदर्शी एवं साफसुथरी सरकार देने के लिए , राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विकास के मुद्दों पर प्रदर्शन के आधार पर  का चित्र पेश करेंगे और जनता का चुनने का आव्हान करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी ने फिर एक बार, मोदी सरकार का नारा दिया है, वाणिज्यिक विज्ञापन भी राष्ट्रीय सुरक्षा, सरकार की उपलब्धियों, महिला सशक्तीकरण, भ्रष्टाचार एवं काले धन पर प्रहार, तथा किसानों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयीं योजनाओं को लेकर तैयार किये गये हैं। गरीबों को लेकर शुरू किये गये कार्यक्रमों से गरीबी कम करने तथा आम आदमी के सामान्य जीवन को आसान बनाने के लिए उठाये गये कदमों को भी आउटडोर एवं डिजीटल प्रचार अभियान का प्रमुख हिस्सा बनाया गया है। जेटली ने कहा कि प्रचार अभियान में सरकार के कामकाज एवं उपलब्धियों के साथ साथ तुलना भी होगी और लोगों के सामने एक स्पष्ट बहुमत वाली सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार तथा एक अराजक एवं महामिलावट की सरकार चुनने का विकल्प होगा। उन्होंने कांग्रेस के नारे -जन जन से नाता है, सरकार चलाना आता है, को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि नीतिगत पंगुता का आक्षेप किस सरकार पर लगा है।
 
बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप किस पर लगे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों का प्रयास है कि देश में एक बार फिर त्रिशंकु संसद आये। एक पार्टी ने संपत्ति पर दो फीसदी टैक्स लगाने की बात कही है। बहुजन समाज पार्टी का पुराना नारा है कि केन्द्र की सरकार मजबूत नहीं मजबूर सरकार होनी चाहिए। जनता को सोचना होगा कि एक कप्तान वाली मजबूत सरकार बने या फि 11 दलों के 40 कप्तानों वाली सरकार।  पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने संवाददाताओं के सामने प्रचार के लिए तैयार किये गये वीडियो एवं पोस्टर आदि प्रदर्शित किया और कहा कि प्रधानमंत्री एवं पार्टी का डिजीटल आउटरीच का एक पोर्टल भी बना है जो नरेन्द्रमोदी डॉट इन तथा नमो ऐप से जुड़ा है। थीम सॉन्ग की रिंगटोन भी बनायीं गयीं है। भाजपा का चुनावी संकल्प पत्र कल यहां पार्टी मुख्यालय में जारी किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »