26 Apr 2024, 06:12:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

हिमाचल की चार सीटों पर होगा मैं भी चौकीदार आंदोलन : चंद्रमोहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 8:21PM | Updated Date: Mar 26 2019 8:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। झूठ के कपाल पर सत्य का प्रहार हूं मैं भी चौकीदार हूं, के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में भी चुनावी मैदान में उतर चुकी है। प्रदेश के महामंत्री चंद्र मोहन ठाकुर ने पत्रकारों से कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में जब  नरेन्द्र मोदी ने चायवाले का नारा दिया उस वक्त भी विपक्षी पार्टियों ने इसका मज़ाक उड़ाया था लेकिन  मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। अब पार्टी ने मैं भी चौकीदार हूं का नारा दिया है । ये भाजपा का कार्यक्रम नहीं बल्कि जन अभियान बन गया है।
 
पीएम ने देश के संसाधनों की चौकीदारी की है। इस पर वो लोग सवाल उठा रहे है जिन्होंने 70 साल तक देश को लूटा। ठाकुर ने बताया कि 31 मार्च को देश के 500 स्थानों पर मैं भी चौकीदार अभियान शुरू किया जाएगा जिसको प्रधानमंत्री मोदी पांच बजे शुरू करेंगे। हिमाचल के चारों लोकसभा क्षेत्रों में ये अभियान शुरू होगा। शिमला लोकसभा का कार्यक्रम सिरमौर के पांवटा में होगा जिसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित प्रत्याशी सुरेश कश्यप तथा अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
 
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का कार्यक्रम  कुटलैहड़ बंगाणा में होगा जहां पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कांगड़ा लोकसभा सीट का आयोजन धर्मशाला में होगा जहां पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार तथा  उम्मीदवार किशन कपूर मौजूद रहेंगे। जबकि मंडी संसदीय क्षेत्र का अभियान  जाहु में होगा जहां आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर तथा प्रत्याशी रामस्वरूप मौजूद रहेंगे । 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »