19 Mar 2024, 12:24:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

चौकीदार चोर नहीं ‘प्योर है, उनका प्रधानमंत्री बनना श्योर है:राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 7:58PM | Updated Date: Mar 26 2019 7:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘चोर’ कहे जाने वाले लोगों को आड़े हाथ लेते हुए कहा चौकीदार चोर नहीं ,प्योर है और उनका पुन: प्रधानमंत्री बनना श्योर है  सिंह  ने मंगलवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी फ्लाईओवर के नजदीक भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ देश का चौकीदार चोर नहीं, प्योर है और उनका दोबारा पीएम बनना श्योर है, देश की समस्याओं का यही क्योर है।’’ उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री को चौकीदार चोर कह रहे हैं, क्योंकि देश का प्रधानमंत्री खुद को चौकीदार कहते है।
 
कांग्रेस ने जिन लोगों को बैंक ऋण दिया, वे कर्ज लेने के बाद विदेश भाग गये। वही चौकीदार उन लोगों को विदेश से वापस लायेगा। सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के समय जब मुंबई में ताज होटल पर आतंकवादी हमला हुआ, तो उन्होंने कुछ नहीं किया। कुछ दिन पहले पुलवामा में फिदायीन हमले में 40 से अधिक जवानों की शहादत का बदला देश की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर लिया। अब कांग्रेस वाले पूछ रहे हैं, ‘‘ मोदी जी आपकी सेना के जवान गए कितने लोगों को मारा । एक वीर कभी लाशें नहीं गिनता, वह दूसरे लोग होते हैँ जो लाशें गिनते हैं।’’  उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस के शासनकाल में जब पाकिस्तान भारत पर गोलीबारी करता था तो भारतीय सेना पहले सफेद झंडा लहराती थी, मेरे गृह मंत्री रहते एक बार पाकिस्तान ने गोलीबारी की और अधिकारी से पूछा कि क्या कार्रवाई की, अधिकारी ने बताया झंडा लहराया गया है। उन्होंने कहा,‘‘यह बात सुनकर मेरा खून खोल गया, मैंने तुरंत आदेश दिया पाकिस्तान अगर एक गोली चलाए तो भारत की गोलियों को गिना नहीं जाना चाहिए।’’  सिंह  ने कहा कश्मीर अमन चाहता है, कश्मीर के लोग देश में जहां भी रहते हैं उनसे प्यार करो।
 
कांग्रेस के भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी बताये जाने पर आड़े हाथों लेते हुए  सिंह  ने कहा कांग्रेस ही सबसे बड़ा सांप्रदायिक दल है जिसने देश के लोगों को हिन्दू-मुसलमान में बांटा हुआ है। सिंह ने कहा गरीब परिवार की महिलाओं ने कभी सोचा नहीं था कि उनके घर भी गैस सिलेंडर से खाना पकेगा। मोदी सरकार ने साढ़े चार साल में 13 करोड़ घरों तक गैस सिलेंडर पहुंचाए। इस मौके पर सिंह ने पार्टी नये जिला कार्यालय के लिए जिलाध्यक्ष अजय महावर को बधाई देते हुए कहा कि यहां जो सुविधायें मुहैया कराई गयी हैं, वे पार्टी नीतियों को जन-जन तक ले जाने के लिए सहायक सिद्ध होंगी। इस कार्यालय से कार्यकर्ताओं को जनता से सीधा संपर्क साधने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अन्य राजनैतिक दल व्यक्ति विशेष और प्रभावशाली लोगों के पैसे से पार्टी चलाते हैं और उन्हीं के इशारे पर कई जन विरोधी काम करने में चंदे का इस्तेमाल करते हैं लेकिन भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो चंदे के पैसों का इस्तेमाल जनता की सुविधा के लिए कार्यालय बनाकर करती है। भाजपा ने उत्तर-पूर्वी, चांदनी चौक, नयी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में विजय संकल्प सभाओं का आयोजन किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »