08 May 2024, 21:52:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

दिग्विजय के खिलाफ शिवराज को भोपाल से उतारने की अटकलें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 12:31AM | Updated Date: Mar 25 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की वीआईपी सीट भोपाल से कांग्रेस द्वारा दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बीजेपी में उथल-पुथल शुरू हो गई है। जहां एक ओर इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लड़ाए जाने की अटकलें हैं, वहीं उनके बयान ने भी सियासी सुगबुगाहट तेज कर दी है। तीन दशक से बीजेपी के किले के रूप में तब्दील इस संसदीय सीट को बनाए रखने लिए पार्टी ने अपनी रणनीति पर नए सिरे से विचार करना शुरू कर दिया है।
 
मिस्टर बंटाढार रिटर्न
भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह पर चुटकी लेते हुए शिवराज ने कहा कि वे तो बंटाढार करने वाले नेता रहे हैं। यानी बंटाढार रिटर्न।   दिग्विजय के खिलाफ अपनी उम्मीदवारी के सवाल पर शिवराज ने साफ-साफ जवाब न देते हुए कहा कि इस बारे में पार्टी जो सोचेगी उसके बाद निर्णय किया जाएगा।
 
मैं तैयार हूं दिग्विजय के खिलाफ -विजयवर्गीय 
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने  दिग्विजय को भोपाल से टिकट देकर फंसा दिया है।  विजयवर्गीय ने कहा कि यदि भाजपा उन्हें मौका दे तो वे दिग्विजय के खिलाफ भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ने तैयार हैं। उन्हें दिग्विजय के खिलाफ चुनाव लड़ने में मजा आएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »