26 Apr 2024, 16:08:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

इनकी राय सुनकर आप टीवी छोड़कर, ऑनलाइन शो के हो जाएंगे फैन!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 2:10PM | Updated Date: Mar 12 2018 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के पहले डिजिटल रियलिटी शो "द रीमिक्स" के जज अमित त्रिवेदी के पास रियलिटी शो के प्रसारण के प्रति एक अविस्मरणीय राय है। अमित ने दर्शकों की सशक्तिकरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि रियलिटी शो और रिकॉर्ड किये गए शो को देखने के लिए हर किसी के पास अपना समय स्वयं चुनने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। साथ ही इस तरह के शो बिना किसी अड़चन के कभी भी, कही भी और किसी भी स्क्रीन पर देखे जा सकते है।
 
विस्तार से बात करते हुए अमित ने कहा,"डिजिटल शो देखने का सबसे बड़ा लाभ इससे जुड़ी आरामदायक सुविधा है, आप अपना पसंदीदा शो कभी भी, कहीं भी और किसी भी स्क्रीन पर देख सकते है! हम अपना शो, अपने शेड्युल के हिसाब से रिकॉर्ड करते है तो क्यों दर्शक इसे अपनी सुविधा अनुसार नहीं देख सकते? यह एक लिबरेटड कंटेंट का युग है और हमे दर्शकों को अधिक शक्ति देने की ज़रूरत है। द रीमिक्स जैसे रियलिटी शो की खूबसूरती ये है कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए सबसे परफ़ेक्ट है। दर्शक संगीत का आनंद घर पर, ऑफिस में या फिर अपनी ट्रेवलिंग के दौरान आराम से ले सकते है।"
 
द रीमिक्स के रूप में अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया ने देश को उसका पहला डिजिटल रियलिटी शो दिया है जिसे आप अपनी सहूलियत के अनुसार कभी भी, कही भी और किसी भी तरह की स्क्रीन पर देख सकते है। यह विदेशों में एक प्रसिद्ध फॉरमेट है और अमेज़न इसे भारत की जनता के सामने पेश करने के लिए तैयार है।
 
द रीमिक्स का मंच आपको अपना टैलेंट अनोखे ढंग से पेश करने का मौका देगा। करण टक्कर, अमित त्रिवेदी, सुनिधि चौहान और न्यूक्लिया शो को जज कर इसमे चार चांद लगाते हुए नज़र आएंगे। ग्रेमैटर एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, अमेज़ॅन प्राइम ओरिजिनल से "द रीमिक्स" को 9 मार्च, 2018 के दिन विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर लॉन्च किया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »