18 Apr 2024, 17:00:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से रचा ली शादी, हाथ में दिखा कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2023 4:08PM | Updated Date: Jan 11 2023 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत को लेकर इन दिनों काफी खबरें सामने आ रही हैं।  राखी ने जबसे अपने बॉयफ्रेंड आदिल के बारे में दुनिया को बताया है तब से ही वो अक्सर आदिल के साथ ही नजर आती हैं।  इन दोनों की जोड़ी बी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती है।  इस बीच खबर सामने आ रही है कि राखी ने एक बार फिर शादी कर ली है और इस बार आदिल को अपना हमसफर बनाया है। दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो हाथ में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लिए नजर आ रहे हैं।  राखी की ऐसी फोटो देख फैंस भी काफी हैरान हो गए हैं और वो जानना चाहते हैं। 

राखी और आदिल का रिश्ता हमेशा से ही लाइमलाइट में रहा है।  सरेआम दोनों एक-दूसरे के लिए खुलकर प्यार का इजहार करते नजर आते हैं।  लेकिन लगता है राखी ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है।  राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने दुनिया की नजरों से छिपकर दूसरी शादी रचा ली है।  कपल ने कोर्ट मैरिज की है और इन दोनों की कोर्ट मैरिज के बाद पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें दोनों के गले में वरमाला नजर आ रही है। 

सोशल मीडिया पर आदिल और राखी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।  इन फटोज में राखी ने व्हाइट और पिंक कलर का शरारा पहना हुआ है और दूसरी तरफ आदिल अपने सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं।  उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ डेनिम जींस पहनी है।  सामने आई तस्वीर में दोनों ने अपनी कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट भी पकड़ रखा है।  वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों अपनी शादी के पैपर्स पर साइन करते हुई नजर आ रहे हैं।  इस फोटो के सामने आते ही फैंस काफी हैरान रह गए हैं।  आपको बता दें कि आदिल खान दुर्रानी राखी सावंत से पूरे छह साल छोटे हैं और वो एक बिजनेसमैन हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »