26 Apr 2024, 16:19:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एक बार फिर वर्ल्ड नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी बने नोवाक जोकोविच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2018 1:07PM | Updated Date: Nov 5 2018 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेड्रिड। अपनी चोटों से उबरते हुए इस साल अच्छा प्रदर्शन कर सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच एक बार फिर वर्ल्ड नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी बन गए। सोमवार को जारी टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में जोकोविच ने स्पेन के खिलाड़ी राफेल नडाल को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया है। 
 
जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश के साथ एटीपी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा पक्का कर लिया था। ऐसे में नडाल एक स्थान नीचे खिसकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा, स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे, अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो चौथे, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। 
 
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी केविन एंडरसन छठे, क्रोएशिया के मारिन सिलिक सातवें और ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम सातवें स्थान पर बने हुए हैं। जापान के खिलाड़ी केई निशिकोरी ने दो स्थान ऊपर उठते हुए नौवां स्थान हासिल कर लिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »