29 Mar 2024, 00:14:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स, निफ्टी में लाल निशान के साथ कारोबार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2019 2:08PM | Updated Date: Dec 26 2019 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को आरंभिक सत्र के दौरान सुस्ती के साथ कारोबार चल रहा था। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान के साथ बने हुए थे। हालांकि सेंसेक्स की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सेंसेक्स सुबह 9.53 बजे पिछले सत्र से 1.27 अंक की कमजोरी के साथ 41,459.99 पर और निफ्टी 2.55 अंकों की गिरावट के साथ 12,212 पर बना हुआ था। 

बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को पिछले सत्र के मुकाबले 82.54 अंकों की तेजी साथ 41,543.80 पर खुलने के बाद 41,410.12 तक फिसला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 12,211.85 पर खुला और 12,221.55 तक उछला, लेकिन जल्द ही फिसलकर 12,198.30 पर आ गया। पिछले सत्र में निफ्टी 12,214.55 पर बंद हुआ था। बुधवार को क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार बंद था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »