26 Apr 2024, 10:33:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते 170 रुपए लुढ़का सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 2:31AM | Updated Date: Jul 5 2019 2:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख और मुनाफावसूली से बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 170 रुपए की गिरावट के साथ 34,210 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 170-170 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 34,210 रुपए तथा 34,040 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में सोना गिरावट के साथ 1,413.46 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.26 डॉलर प्रति औंस पर रहे। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के प्रमुख हरीश वी ने कहा कि मुनाफावसूली एवं कमजोर डॉलर की वजह से सोने के हाजिर भाव में यह कमी देखी गयी। वहीं अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस की वजह से प्रमुख अमेरिकी बाजारों के बंद रहने से कारोबार में नरमी का रुख रहा। हालांकि, गिन्नी का भाव 26,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। चांदी तैयार की कीमत 70 रुपए घटकर 38,580 रुपए किलोग्राम जबकि साप्ताहिक डिलिवरी 198 रुपए की कमी के साथ 37,150 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »