26 Apr 2024, 23:05:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सर्राफा व्यापारी के घर 40 लाख की डकैती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 6:23PM | Updated Date: Nov 20 2018 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा मे  एक सर्राफा व्यवसाई  के मकान के दरवाजे तोड़ डकैतों ने तलवार से धमकाकर दंपति से 11 लाख रुपए की नगदी एवं 40 लाख रुपए के आभूषण लूटकर ले गए। इस घटना से पूरे गांव में दहशत है। पुलिस के अनुसार बडलियास ग्राम में बीती रात जमना लाल सुनार के घर का मुख्य दरवाजा तोड़ कर 8-10 कंजर जाति के डकैत घर मे घुसे और जमना लाल एवं उनकी पत्नी पुष्पा देवी के हाथ पैर बांध कर मारपीट की तथा तलवार लाठी बंदूक के बल पर ढाई घंटे तक लूटपाट की।

डकैत 600 ग्राम सोने एवं 60 किलो चांदी के गहने तथा 11 लाख रुपए नकद  लूट कर ले गए। देर रात ढाई बजे के लगभग पीडित जमना लाल  ने अपने को रस्सी से मुक्त करवाया तथा घर से बाहर निकल कर शोर मचाया इस पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा रामेश्वर सिंह तथा मांडलगढ़ के पुलिस उप अधीक्षक आज सुबह  घटनास्थल पर पहुंचे तथा पीड़ति से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि डकैत पीडित जमना लाल से मारपीट कर बार बार अफीम के बारे मे पूछ  रहे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »