26 Apr 2024, 16:30:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लखनऊ में अवांछनीय तत्वों ने तोड़ी डा आम्बेड़कर की मूर्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 6:17PM | Updated Date: Nov 20 2018 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के इंटौजा क्षेत्र में अवांछनीय तत्वों ने डा भीमराव आम्बेड़कर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से स्थानीय लोगो में गुस्सा है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने चतरुाबाग गांव में स्थापित आम्बेडकर की मूर्ति का एक हाथ तोड़ दिया और चबुतरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मंगलवार सुबह मिलने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त मूर्ति  एवं चबुतरे की मरम्मत कराई जा रही है। इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »