20 May 2024, 17:57:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बेटे ने अपनी ही मां का कर दिया बेरहमी से कत्ल, लाश को बाथरूम में दफनाया, फिर लिखवा दी गुमशुदगी की रिपोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2024 3:51PM | Updated Date: May 9 2024 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर में गोद लिए बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को रुपए के विवाद में पहले सीढ़ियों से धक्का देकर गिरा दिया। फिर जमीन पर सिर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। अपराध का छिपाने के लिए लिए लाश को बाथरूम में चुन दिया। इतना ही नहीं, आरोपी बेटे ने अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। बाद में परिजनों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घर के बाथरूम से महिला की लाश बरामद कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

घटना श्योपुर शहर के वार्ड क्रमांक-7 की है। यहां रेलवे कॉलोनी निवासी भुवनेंद्र पचौरी (65 साल) और उनकी पत्नी उषा देवी (63 साल) के कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने अनाथ आश्रम से 20 साल पहले दीपक को गोद लिया था। उस समय आरोपी दीपक 3 साल का था, तब से दीपक मां-बाप के साथ रह रहा था। 

साल 2015 में भुवनेंद्र नौकरी से रिटायर हो गए और 2016 में हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई। तब से आरोपित दीपक अपनी मां उषा साथ रह रहा था। लेकिन दोनों मां-बेटों के बीच कम बनती थी। इसलिए दीपक दिल्ली चला गया था। अभी तीन-चार दिन पहले ही दिल्ली से आया था। 

दीपक शेयर बाजार में घाटा हो जाने के बाद परेशान चल रहा था और वह अपने ऐशो-आराम के लिए बुजुर्ग मां से पैसे मांगता था और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता था। हत्या के पीछे की मुख्य वजह मृतका की एक 30 लाख की FD थी जिसे आरोपी बेटा तुड़वाना चाह रहा था। लेकिन उसकी मां ने इनकार कर दिया था। 

पुलिस की पड़ताल में पता चला कि आरोपी दीपक ने सीढ़ियों पर से धक्का देकर मां को गिराया और सिर पर वार कर हत्या कर दी। फिर साक्ष्य छिपाने की नीयत से बाथरूम में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।  

पड़ोसियों और परिजनों ने पुलिस को बताया कि 5 मई को दिन में वृद्धा उषा को घर पर देखा गया था, उसके बाद दिखाई नहीं दी। मां की हत्या करने के बाद बेटे ने रिश्तेदारों को सूचना दी कि मां कहीं लापता हो गई। महिला के रिश्तेदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपित दीपक ने मां की हत्या करने की बात कुबूल कर ली। इसके बाद गुरुवार सुबह पुलिस ने मृतका के घर जाकर घटना स्थल से शव बरामद कर शव पीएम के लिए भेज दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »