03 May 2024, 17:19:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात कॉल आने से मचा हड़कम्प, लॉरेंस बिश्नोई का आदमी आने वाला है मुम्बई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2024 1:29PM | Updated Date: Apr 20 2024 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात कॉल से हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई जिसमें एक अज्ञात शख्स ने यह बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी मुंबई आनेवाला है जहां वह एक बड़ी घटना को अंजाम देगा। इतना ही नहीं कॉल करने वाले शख्स ने यह भी बताया कि  लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा दादर रेलवे स्टेशन पर आने वाला है। यह खबर सुनते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मुम्बई पुलिस, रेलवे पुलिस,आरपीएफ समेत सारी एजेंसिया अलर्ट हो गईं। फिलहाल मुंबई पुलिस कॉल करनेवाले शख्स और उसके लोकेशन का पता लगाने में जुटी है।

बता दें कि बुधवार को सलमान के गलैक्सी अपार्टमेंट के बाहर एक कैब पहुंची और ड्राइवर ने पूछा कि लॉरेंस बिश्नोई कौन है? उसके लिए कैब आई है। लॉरेंस बिश्नोई का नाम सुनते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला सलमान के अपार्टमेंट तक कैब भेजने वाला शख्स रोहित त्यागी है।

रोहित त्यागी ने ऑन लाइन कैब बुक की थी। उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। त्यागी के मुताबिक उसने प्रैंक करने के लिए ऐसा किया था। रोहित त्यागी को आईपीसी की धारा 505 और 290 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

इससे पहले रविवार सुबह करीब पांच बजे, मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के घर के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने गोलीबारी की और फरार हो गए। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। पुलिस के मुताबिक बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्तियों ने चार गोलियां चलाईं। इस मामले में पुलिस ने बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो माध गांव से गिरफ्तार किया था।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »