29 Apr 2024, 22:17:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीजेपी को लगेगा बड़ा झटका! पूर्व मुख्यमंत्री छोड़ सकते हैं पार्टी, कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2024 5:46PM | Updated Date: Mar 18 2024 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। बीजेपी के दिग्गज नेता, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने सदानंद गौड़ा से पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क किया है और उन्हें मैसूर या बेंगलुरु उत्तर से टिकट देने का आश्वासन दिया है। दरअसल जिस बेंगलुरु उत्तर से गौड़ा सांसद हैं, वहां से पार्टी ने इस बार केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को अपना उम्मीदवार बनाया है जिससे गौड़ा नाराज बताए जा रहे हैं।  

गौड़ा के पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच रविवार देर शाम बीजेपी नेता उन्हें मनाने के लिए उनके घर पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि सदानंद गौड़ा 24 घंटे में अपने अगले कदम की घोषणा कर सकते हैं।  72 वर्षीय नेता गौड़ा आज (सोमवार) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। गौड़ा मैसूर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार वाईसीके वाडियार के खिलाफ चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं और कांग्रेस नेता उनके संपर्क में हैं। गौर करने वाली बात यह है कि गौड़ा ने पिछले साल नवंबर में चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा था कि पार्टी ने उन्हें सब कुछ दिया है। अब वह बेंगलुरु उत्तर से टिकट नहीं दिए जाने से नाराज हैं।

वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले गौड़ा मोदी सरकार में कानून और न्याय और सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन जैसे मंत्रालयों में कैबिनेट मिनिस्टर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस मैसूर सीट से वोक्कालिगा चेहरे की तलाश कर रही थी और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और अन्य नेता गौड़ा के संपर्क में हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »