27 Jul 2024, 14:13:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डिप्टी CM फडणवीस को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार, मिली 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2024 5:47PM | Updated Date: Feb 29 2024 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई की सांताक्रुज पुलिस स्टेशन ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धमकी देने वाले शख्स योगेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने योगेश सावंत को नवी मुंबई इलाके से गिरफ्तार किया। इसके बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

बताते चलें कि यूट्यूब इंटरव्यू के दौरान महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कथिततौर पर हत्या की धमकी दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो कथित तौर पर यूट्यूब चैनल ‘गावरान विश्लेषक’ की ओर से जारी किया गया था। इसे बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा था। 

मामले में सत्तारूढ़ शिवसेना की युवा शाखा के शहर पदाधिकारी अक्षय पनवेलकर ने मंगलवार की शाम सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने 'गवरन विश्लेषक' द्वारा प्रसारित इंटरव्यू के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी दी है। 

अधिकारी ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए (धर्म आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 500 (मानहानि), 505 (अपराध के लिए उकसाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर में कथित तौर पर वीडियो शेयर करने के लिए फेसबुक यूजर योगेश सावंत को आरोपी बनाया गया था। अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »