08 May 2024, 17:09:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तीन हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के तबादले की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 7:01PM | Updated Date: Feb 19 2020 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मुरलीधर एवम् दो अन्य उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के तबादलों की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति मुरलीधर को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय और बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रंजीत मोरे को मेघालय उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रवि विजयकुमार मलीमथ का तबादला उत्तराखंड उच्च न्यायालय किए जाने की भी सिफारिश की है। न्यायमूर्ति मुरलीधर वर्तमान में दिल्ली उच्च न्यायालय के तीसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »