27 Apr 2024, 10:22:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजकोट में नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 2:41PM | Updated Date: Dec 15 2019 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट। गुजरात में राजकोट शहर के आजीडैम क्षेत्र में रविवार को सौ रूपये के नकली नोटों के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कोठारिया गांव के निकट खडे दो लोगों की आज तड़के तलाशी ली गयी। इस दौरान उनके पास से सौ रुपये के 540 नोट जब्त किया गया। गिरफ्तार आरापियों की पहचान राजकोट के झांजमेर निवासी अजयसिंह जे. मकवाणा (23) और जेतपुर निवासी राजभाई आर. जयस्वाल (23) के रूप में हुयी है।, जो मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा अन्य आरोपी धोरजी निवासी कपील उर्फ टीनो बावाजी की खोज कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »