27 Apr 2024, 10:23:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रक्षा मंत्री ने बुमला में अग्रिम सैन्य चौकियों का दौरा किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 5:11PM | Updated Date: Nov 15 2019 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश की दो दिनों की यात्रा पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भारत -चीन सीमा पर  तवांग के निकट बुमला में भारतीय अग्रिम सैन्य  चौकियों का निरीक्षण किया। सिंह ने  टवीट् कर कहा‘‘ अरुणाचल प्रदेश में तवांग के निकट बुमला में अग्रिम सैन्य चौकियों  का निरीक्षण किया और भारतीय सेना के अधिकारियों तथा जवानों से विस्तार से बातचीत की। सबसे दुर्गम और चुनौतीपूर्ण वातावरण में भी सेना देश की सरहदों की हिफाजत कर रही है।’’ रक्षा मंत्री ने कहा‘‘ बुमला की मेरी यात्रा के दौरान मुझे यह जानकारी मिली कि भारतीय और चीनी सेना के बीच सीमा को लेकर भले ही अनूभूति संबंधी मतभेद हो लेकिन वे दोनों वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव को कम करने के लिए वाकई संवेदनशील है। हर तरह की स्थितियों में परिपक्वता दिखाने के लिए मैं भारतीय सेना को बधाई देता हूं।’’ गौरतलब है कि सिंह ने तवांग में गुरुवार को 11वे मैत्री दिवस समारोहों में हिस्सा लिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »