26 Apr 2024, 22:34:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में छेड़छाड़ के आरोपी की मारपीट के बाद मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 3:49PM | Updated Date: Aug 23 2019 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में छेड़छाड़ के कथित आरोपी के साथ कुछ लोगों की मारपीट के बाद मौत होने पर तनाव की आशंका के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि शोभाराम लोधी खनियाधाना थाना के रामपुरा गांव का निवासी था। कल एक महिला ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इसके बाद मौके पर उपस्थित कुछ लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। उसे गंभीर अवस्था में पुलिस के डायल 100 वाहन से खनियाधाना के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।
 
अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण करने के बाद आगे की कार्यवाही के लिए थाना ले जाया गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। इसी बीच आरोपी की मौत के बाद कल देर रात बचाव पक्ष के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर थाने का घेराव किया। किसी भी प्रकार के तनाव की आशंका के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के थानों से पुलिस बल खनियाधाना भेजा गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »