02 May 2024, 07:00:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीजापुर में पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर UBGL ब्लास्ट, CRPF जवान घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2024 12:15PM | Updated Date: Apr 19 2024 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की बस्‍तर सीट के लिए वोटिंग हो रही है। इसी बीच बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां यूबीजीएल सेल फटने से सीआरपीएफ 196 का जवान घायल हुआ। जानकारी के अनुसार यूबीजीएल का सेल दुर्घटनावश ब्लास्ट हो गया। इससे ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। चुनाव ड्यूटी के लिए जवान एरिया डामिनशन निकले थे। घायल जवान का प्राथमिक उपचार जारी है। बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। मतदान केंद्र की सुरक्षा में आउटर कोर्डेन में जवान तैनात था। पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर की घटना है। उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके की घटना है। एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी दी।

बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

इस घटना पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने कहा, कहा, बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »