01 May 2024, 05:13:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

BSP सुप्रीमो मायावती शुक्रवार को MP के रीवा में करेंगी चुनावी प्रचार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2024 5:00PM | Updated Date: Apr 18 2024 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती की इस लोकसभा चुनाव में पहली सभा शुक्रवार को रीवा में होने जा रही है। सभा दोपहर 12 बजे होगी। पार्टी ने यहां से अभिषेक पटेल को उम्मीदवार बनाया है। देश में बसपा के पहले लोकसभा सदस्य भीम सिंह रीवा से ही निर्वाचित हुए थे। इसके बाद दो और लोकसभा चुनावों में यहां से पार्टी जीती है, इसलिए रीवा से उसे अधिक उम्मीद रहती है।

लगभग पांच माह पहले हुए विधानसभा चुनाव की रोशनी में देखें तो रीवा लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली आठ विधानसभा सीटों में कुल मिलाकर पार्टी को दो लाख दो हजार मत मिले थे जो कुल डाले गए मतों का 16 प्रतिशत है।रीवा के बाद उनकी सभा 28 अप्रैल को मुरैना में प्रस्तावित है। पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद की सभाएं भी कुछ सीटों पर हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में मायावती ने नौ जिलों में 10 सभाएं की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »