19 Mar 2024, 09:19:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी ने गरीबों की मदद करने वाली मनरेगा का मजाक उडाया : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 6:47PM | Updated Date: Mar 26 2019 6:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बूंदी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर मनरेगा का मजाक उडाने ,नोटबंदी  कर आम आदमी की जेब से पैसा निकालने तथा जीएसटी से छोटे दूकानदारों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद न्याय योजना के तहत बीस प्रतिशत गरीब लोगों के बैंक खाते में हर वर्ष 72 हजार रूपए डालने के साथ संसद एवं विधानसभा तथा केन्द्र सरकार में महिलाओं को 33प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा।

गांधी ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों की जेब खाली कर दी जिससे लोगों की क्रय शक्ति कमजोर हो गई तथा कारखाने बंद हो गये। उन्होंने कहा कि मोदी ने  मनरेगा का यह कहकर मजाक उडाया कि यह बेकार की योजना है जबकि इससे गरीबों की जेब में पैसा आया और खरीददारी बढने से कल-कारखाने खुलने लगे ।उन्होंने कहा कि गरीबों की जेब में पैसा नहीं डालेगे तो कारखाने चालू नहीं होगें।

उन्होंने मोदी पर हर व्यक्ति के बैँक खाते में 15 लाख रूपये डालने के वायदे से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अपने वायदे से पीछे नहीं हटेगी तथा गरीब व्यक्ति को न्यूनतम आमदनी 12 हजार रूपए प्रतिमाह देने की गारंटी करती है।उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत सबसे गरीब लोगों को हर वर्ष 72 हजार रूपये बैंक में सीधे डाले जायेगें। गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस का गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राईक है।पहले भी कांग्रेस ने सफेद और हरित क्रांति तथा कम्पयूटर क्रांति कर देश का आगे बढाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि हर गांव में बोलेरो गाडी तथा हर घर में टूथपेस्ट ,साबुन,और नई शर्ट होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोदी के दो हिन्दुस्तान बनाने के प्रयास के विपरीत एक हिन्दुस्तान बनाकर अनिल अंबानी के हाथ से बैँक की चाबी छीनकर युवाओं के हाथ में देगी ।उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए खेत के पास ही खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगायेगें।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साम्प्रदायिकता का वातावरण फैलाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा  है कि भाजपा तथा आर एस एस के सपने को कभी साकार नहीं होने दें तथा देश में भाईचारा एवं शांति बनी रहें ।उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों पर कभी ध्यान नहीं दिया जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों के कर्जे माफ कर दिये गये     

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »